Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नूरुद्दीन खान पीजी कॉलेज अफलेपुर मल्हनी में रंगोली मेहंदी व निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन : खुटहन


  खुटहन जौनपुर 3 नवंबर मल्हनी क्षेत्र की सीमा से सटे अफलेपुर के डॉक्टर नुरुद्दीन खान पीजी कॉलेज में धनतेरस व छोटी दीपावली के दिन अमृत महोत्सव व दिवाली त्योहार के उपलक्ष में रंगोली मेहंदी व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें से बीए, बीएससी, बीएड, की छात्राएं अव्वल रही । निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी अनोखी प्रतिभा के दम पर बाजी मारी। प्राचार्य डॉ जुल्फीकार खान ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं समय-समय पर कालेज में आयोजित की जाती हैं। जिससे बच्चों में रचनात्मक विकास के साथ-साथ छिपी प्रतिभाओं का भी विकास हो सके। प्रबंधक डॉ अब्दुल कादिर खान ने सभी बच्चों को दीपावली की ढेरों सारी बधाइयां देते हुए कहा कि आप लोगों के जीवन में हमेशा इसी तरह खुशियां भरी रहे। मगर आप लोगों की एक और जिम्मेदारी बनती है । कि आप लोग अपने पर्यावरण के प्रति भी सजग रहिए और उसे नुकसान पहुंचाने वाले सभी कार्य को रोकने का प्रयास कीजिए। जिस में भी एक कारण है। इसलिए आप लोगों को कम से कम पटाखों को जलाने का प्रयास करना चाहिए ।इस अवसर पर अध्यापकगण डॉ सुशील कुमार यादव, चंद्रभान यादव, डॉ सुनील कुमार, डॉ जय सिंह यादव, डॉ रमेश यादव, डॉ श्याम सिंह यादव, डॉक्टर अशरफ अली, साबिर खान, सिकंदर यादव (b.ed विभागाध्यक्ष) एवं शिवानी, अंकिता, प्रतिभा, अन्य छात्राएं मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh