Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद दुबे ने सड़क किनारे नगर पालिका परिषद द्वारा कूड़ा फेकें जाने का किया विरोध,नगरपालिका ईओ को सौंपा ज्ञापन


आजमगढ। सुखदेव पहलवान स्पोर्टस स्टेडियम के पास सड़क किनारे नगर पालिका परिषद द्वारा कूड़ा फेकें जाने का सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद दुबे ने विरोध जताया है। मंगलवार को गोविंद दूबे के नेतृत्व में वार्डवासियों ने अधिशासी अधिकारी को पत्रक देकर दीपावली से पूर्व समस्या समाधान की मांग किया। सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद दूबे ने बताया कि नगर पालिका स्टेडियम के पास कूड़ा फेंक दे रहा है। जो सडक तक फैल जा रहा है। कूडे़ से उठ रही दुर्गन्ध के कारण आने जाने वालों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम के पास कई कोचिंग सेंटर व अस्पताल है, रोज सैकडों लोग इसी रास्ते से आते जाते हैं। नगर पालिका के मनमानी से वार्डवासी भी काफी परेशान हैं। गुरूवार को दीपावली का पर्व है बावजूद इसके नगर पालिका द्वारा कूड़ा को नहीं उठाया गया। कूडे़ से उठ रहे दुर्गन्ध के कारण कई बीमारियों के फैलने का खतरा बढ गया है। वार्डवासियों ने कहाकि दीपावली पर्व से पूर्व अगर कूडा नहीं उठाया गया तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।इस अवसर पर अरविंद पांडेय, दुर्गेश मौर्य, जितेन्द्र कुमार, अभिषेक सिंह, उमेश यादव, राजेश सिंह, प्रियांशु यादव, रंजीत यादव, अरूण चौरसिया, अजय राय, आरिफ आदि मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh