महराजगंज पुलिस टीम दीपावली पर्व के मद्देनजर दिखी काफी अलर्ट
महाराजगंज आजमगढ़ : महराजगंज थाना की पुलिस टीम दीपावली पर्व के मद्दL
आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी के दिशा निर्देशन में दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस टीम काफी अलर्ट है । आज धनतेरस पर्व पर महराजगंज थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुबोध कुमार के नेतृत्व में जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया । आपको बता दें कि महराजगंज वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुबोध कुमार पुलिस प्रशासन के एक तेजतर्रार अधिकारी हैं जो प्रत्येक पहलुओं पर शांति व सुरक्षा के दृष्टिगत बड़ी ही गहनता क्षेत्र के निगहबानी में लगे रहते हैं । उसी कड़ी में आज मंगलवार को धनतेरस पर्व व आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुबोध कुमार ने अपने हमराहीयों के साथ महराजगंज कस्बे में भ्रमण किया और जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया और वाहनों को रोक रोककर तलाशी ली गई कई वाहन चालकों को गलती पाए जाने पर उन्होंने जमकर फटकार भी लगाया और संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ भी किया गया । महराजगंज कस्बे में भ्रमण के दौरान उपनिरीक्षक सुबोध कुमार ने व्यापारियों व आम जनमानस से दीपावली पर्व को शांति और सौहार्द पूर्वक मनाने का अपील भी किया और लोगों को पुलिस सुरक्षा का एहसास भी दिलाया वहीं व्यापारियों से कहा कि कोई संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर आप पुलिस प्रशासन को तत्काल सूचना मुहैया कराएं दोषी पाए जाने पर सख्त कारवाई की जाएगी ।


























































Leave a comment