धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी देर शाम तक खरीदारों की लगी रही लंबी कतार
करंजाकला जौनपुर। धनतेरस त्योहार पर मंगलवार सुबह से ही करंजाकला ब्लॉक के कोठवार बाजार की दुकानें सज गई। आसपास के गांव से सैकड़ों लोग देर शाम तक बाजार से खरीदारी की बर्तन की दुकान और आभूषण की दुकान पर ग्राहकों की लंबी कतार लगी रही।
धनतेरस के पावन पर्व पर लोगों ने जमकर खरीदारी की किसी ने नई वाहन,किसी ने नया स्मार्टफोन,तो किसी ने आभूषण की खरीदारी की, बर्तन की दुकान लगाए दीपक सैनी ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोनावायरस के चलते बाजार बिक्री सुनने हो गई थी लेकिन कोरोनावायरस की धीमी रफ्तार ने इस बार हम सबको राहत दी है और बिक्री में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।
वही लक्ष्मी गणेश मूर्ति और चीनी के बने मिठाई की दुकान लगाए दिपक ने कहा करुणा महामारी ने बाजार की रौनक ही छीन ली थी लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण में कमी होने से बाजारों में रौनक वापस आ गई है और अब पहले से ज्यादा अच्छा लग रहा है त्योहारों में नई रौनक आ गई है।
सिद्धिपुर,पतहना, सुल्तानपुर गौर समेत आसपास के अन्य गांवों से सैकड़ों ग्राहकों ने कोटवार बाजार से जमकर की खरीदारी ग्राहकों की दुकानो पर देर शाम तक लगी रही लंबी कतार ।


























































Leave a comment