Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डायजापाम पाउडर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

कोतवाली, जौनपुर।थाना कोतवाली पुलिस ने 105 ग्राम डायजापाम पाउडर के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार बतादेकि अजय साहनी, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में आगामी त्यौहार के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षेण एवं दिशा – निर्देशन में थाना कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त जोगिन्दर प्रजापति पुत्र केदार प्रजापति निवासी नदांव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को 105 ग्राम डायजापाम पाउडर के साथ गिरफ्तार किया गया, बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 308/21 धारा 8/22 एन डी पी एस पंजीकृत किया गया गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।  

गिरफ्तार अभियुक्त-
      1.जोगिन्दर प्रजापति पुत्र केदार प्रजापति निवासी नदांव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 308/21 धारा 8/22 एन डी पी एस थाना कोतवाली जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
      1.105 ग्राम नाजायज डायजापाम पाउडर
गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 रोहित कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी भण्डारी थाना कोतवाली जौनपुर ।
2. का0 अंकित सिंह थाना कोतवाली जौनपुर।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh