138 किलो पटाखे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
जलालपुर, जौनपुर।थाना जलालपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर विभिन्न प्रकार के 138.85 कि0ग्रा0 पटाखा बरामद-
आज दिनांक 02.11.2021 अजय साहनी, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम, वांछित/ वारन्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु व अवैध मादक पदार्थ की विक्री व दिवाली त्योहार के मद्देनजर अवैध विस्फोटक पदार्थ की बिक्री के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के प्रभावी निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी केराकत जौनपुर के कुशल नेतृत्व में एस0एच0ओ0 विजय शंकर सिंह मय हमराह जलालपुर चौराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रोशन अली S/O अब्दुल हमीद R/O महिमापुर जलालपुर बाजार थाना जलालपुर जनपद जौनपुर 28 वर्ष को समय करीब 05.05 पर ग्राम महिमापुर से गिरफ्तार किया गया तथा एक अन्य अभियक्त जावेद उर्फ गोलू S/O स्व0 लियाकत अली निवासी महिमापुर थाना जलालपुर जौनपुर मौके से गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया , गिरफ्तार अभियुक्त रोशन अली उपरोक्त की निशादेही पर विभिन्न प्रकार के कुल 138 .85 KG पटाखा बरामद हुआ, फर्द बरामदी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 268/21 धारा 4/5/9B विस्फोटक अधिनियम बनाम रोशन अली उपरोक्त आदि दो नफर के पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- रोशन अली S/O अब्दुल हमीद R/O महिमापुर जलालपुर बाजार थाना जलालपुर जनपद जौनपुर 28 वर्ष को समय करीब 05.05 पर ग्राम महिमापुर जनपद जौनपुर ।
फरार अभियुक्त-
1. जावेद उर्फ गोलू S/O स्व0 लियाकत अली निवासी महिमापुर थाना जलालपुर जौनपुर ।
बरामदगी का विवरण –
138.5 कि0ग्रा0 विभिन्न प्रकार के पटाखे
पंजीकृत अभियोग –
1. मु0अ0सं0- 268/2021 धारा 4/5/9B विस्फोटक अधिनियम थाना जलालपुर जौनपुर।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-
1- निरीक्षक विजय शंकर सिंह ( प्रभारी निरीक्षक थाना जलालपुर जौनपुर।
2- उ0नि0 मनोज कुमार पाण्डेय,हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह,हे0का0 रिजवान अख्तर ,का0 विकास सिंह,का0 आनन्द कुमार सिंह,का0 सुनील कुमार ,का0 योगेश मिश्रा थाना जलालपुर जौनपुर ।


























































Leave a comment