Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पकड़े गए प्रेमी युगल की जिद के आगे विवश हुए परिजन , मुंबई भागने की फिराक में थे, जीयनपुर पुलिस के चढ़े हत्थे,पुलिस चौकी में हुई शादी

आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की सुबह घर से मुंबई भागने के फिराक में लगे प्रेमी युगल को पकड़ लिया। पकड़े गए प्रेमी युगल की अलग होने पर जान देने की जिद के आगे परिवार के लोग विवश हो गए। परिजनों की रजामंदी पर पुलिस चौकी में ही दोनों की शादी करा दी गई। यह शादी पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोचीपुर गांव निवासी युवक का एक युवती के साथ काफी दिनों से आपस में प्रेम-प्रपंच चल रहा था। उक्त प्रेमी युगल मुंबई भागने के इरादे से एक साथ घर छोड़कर निकल गए। इस बीच जीयनपुर कोतवाली पुलिस के हत्थे वे चढ़ गए। प्रेमी युगल से पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी पुलिस चौकी पर बुला लिया। पुलिस चौकी पर घंटे भर तक चली पंचायत के बाद भी प्रेमी युगल शादी होने की जिद पर अड़ गए। उन्होंने यहा तक कह दिया कि अगर उनकी शादी नहीं होगी तो वे जान दे देंगे। उनके जिद के आगे परिजन भी लाचार हो गए और अंतत: वे शादी के लिए पुलिस की पहल पर तैयार हो गए। पुलिस चौकी में ही प्रेमी युगल ने एक दूसरे के जयमाला पहनाने के बाद वैवाहिक बंधन में बध गए। इस शादी में पुलिस कर्मियों के अलावा क्षेत्र के प्रमोद सिंह, श्यामजी, अमरदीप, कृष्णा पटेल, श्याम प्रकाश पांडेय, नरसिंह चौधरी, राजेश कन्नौजिया आदि लोग बतौर गवाह के रूप में साक्षी बने।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh