Latest News / ताज़ातरीन खबरें
दीपावली,डाला छठ को लेकर शांति समिति
दीदारगंज-आजमगढ़ : दीदारगंज थाना परिसर में सोमवार सायं चार बजे आगामी पर्व दीपावली एवं डाला छठ को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता एसआई जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा ने किया बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे एसआई जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा ने कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली पर कम से कम पटाखों का उपयोग करें हरे पटाखों का ही प्रयोग करें चाइनीज झालरों का प्रयोग कत्तई न करें पटाखों की दुकान कत्तई न लगाए प्रकाश पर्व को भाईचारे के साथ मनाए इस अवसर पर एसआई महेश दत्त द्विवेदी हेड कांस्टेबल विनोद कुमार यादव मो0आमिर सुमन सिंह सत्येन्द्र कुमार यादव राहुल यादव प्रधान विजय बहादुर यादव आदि उपस्थित थे


























































Leave a comment