Latest News / ताज़ातरीन खबरें

केराकत में चोरों ने दिवाली पर निकाला दिवाला,81 हजार नकद सहित लाखों के जेवरात उठा ले गये चोर

  जौनपुर। केराकत कोतवाली के मुर्तजाबाद गांव में दिपावली का त्यौहार आने से पहले दिवाला निकाल दिया।
मुर्तजाबाद गांव के निवासी सवंरू यादव के घर बीती रात चोरों ने उनके दरवाजा का ताला तोड़ कर घर में रखा जेवरात सोने का छ: पीस कनफूल, एक मंगल सूत्र, तीन मांग टीका, दो कंगन, दो नथुनी,तीन नाक की किल, दो कान का झाला, चांदी का छ: पायल, एक पाव का तीन लर का सिकड़ी, दो करधनी, 81 हजार नकद व कपड़ा सहित सहित लाखों रूपये का सामान उठा ले गये। जब सुबह घर वाले सो के उठे तितर बितर सामान देखे तो होस उड़ गये। चोरों ने सवंरू यादव का दिपावली के त्योहार का दिवाला निकाल दिया। सूचना पर पतौरा गांव के पूर्व प्रधान मनोज यादव मंजय और सवरू के रिस्तेदार ने पहुंच कर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर 112 की पुलिस और मुफ्तीगंज चौकी की पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गयी थी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh