Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विशिष्ट जनों की उपस्थिति में राज कालेज की वार्षिक पत्रिका ‘‘सृजन‘‘ का हुआ भव्य विमोचन : जौनपुर।


जौनपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर शहर के प्रसिद्ध व प्राचीन कॉलेज राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय (राज कॉलेज), जौनपुर की वार्षिक पत्रिका “सृजन” 2021 का विमोचन राजमहल के प्रांगण (हवेली,राजा जौनपुर) में किया गया। यह कार्यक्रम गणमान्य जन प्रतिनिधियों, जौनपुर के विभिन्न इंटर व डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यो, ख्यातिलब्ध विद्वानों व शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसके पूर्व मां सरस्वती, राजा श्रीकृष्ण दत्त, राजा यादवेन्द्र दत्त एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्र्यापण व दीप प्रज्ज्वलन एवं डाॅ0 गंगाधर शुक्ला व डाॅ0 मृत्युन्जय मिश्रा द्वारा सस्वर मंत्रोच्चार द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
तत्पश्चात कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि रहे मा0 जगदीश नारायण राय, (पूर्व कैबिनेट मंत्री, उ0प्र0) डाॅ0 हरेंद्र प्रताप सिंह (विधायक जफराबाद), सुरेंद्र सिंह (पूर्व ब्लाक प्रमुख), प्रोफेसर आर.एन. त्रिपाठी (लोक सेवा आयोग सदस्य व प्रो. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी), बृजेश सिंह प्रिंसु (एम.एल.सी. जौनपुर), यादवेंद्र चतुर्वेदी (वरिष्ठ अधिवक्ता), विनीत सेठ (गहना कोठी), कर्नल रामदास द्विवेदी का महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों द्वारा माल्र्यापण व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत व सम्मान किया गया।
डाॅ0 सुनीता गुप्ता ने पत्रिका “सृजन” 2021 की आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस पत्रिका का प्रकाशन सन 2008 से किन्ही कारणों से नहीं हो पा रहा था। पत्रिकाएं महाविद्यालय का दर्पण होती है, जो महाविद्यालय की शिक्षा, गुणवत्ता व सृजनात्मकता का प्रदर्शन करती है। इसलिए इसकी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य कैप्टन (डॉ.) अखिलेश्वर शुक्ला द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरांत ही पत्रिका प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया और पत्रिका समिति का गठन कर प्रकाशन की जिम्मेवारी डाॅ0 सुधा सिंह, मुख्य अनुशास्ता को दी गयी और उनके द्वारा इस कार्य को तत्परता से पूर्ण किया गया।
डॉ0 लालसाहब द्वारा महाविद्यालय की स्थापना से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की उत्तरोत्तर विकास की आख्या प्रस्तुत किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh