Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राष्ट्रीय एकता के लिए बच्चों ने लगाई दौड़ : बदलापुर

जौनपुर-बदलापुर : शासन के निर्देशानुसार प्राथमिक विद्यालय देवापट्टी में लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना से हुई। बच्चों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष गुरु प्रसाद त्रिपाठी ने प्रभात फेरी हेतु बच्चों को हरी झंडी दिखायी। गाँव के गली-कूचों से गुजरते हुए बच्चे निर्धारित स्थल मोहन काका के घर के पास नहर पुलिया से विद्यावारिधि विद्यालय के पास नहर पुलिया तक (राष्ट्रीय एकता के लिये दौड़ का आयोजन होना था) पहुंचे। बच्चों की राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ का शुभारंभ ग्राम प्रधान स्वामी नाथ ने किया तत्पश्चात बच्चे पुनः विद्यालय वापस हुये। विद्यालय परिसर में खेल का भी आयोजन किया गया। जिसमें रस्सी कूद, कुर्सी दौड़, हुपाहुप आदि प्रमुख रहे। सरदार बल्लभभाई पटेल की भूमिका का निर्वहन कृष्ण सिंह व आयुष सिंह ने निभाई। बताते चलें कि रविवार का अवकाश होने के बावजूद भी बच्चे और अभिभावक की उपस्थिति संतोषप्रद्र रहा। जिसके लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमाशंकर द्विवेदी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के संचालन में विद्यालय के अध्यापक उपेंद्र नाथ उपाध्याय, समरबहादुर यादव, प्रवीण त्रिपाठी आदि की भूमिका सराहनीय रही।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh