पत्रकार राकेश सिंह नही रहे : जौनपुर
जौनपुर।बरसठी विकासखंड के चतुर्भुजपुर परियत निवासी वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह अब नहीं रहे उन्होंने अंतिम सांस भदोही के एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान लिया। बताते हैं कि रविवार की सुबह उनकी हार्ट में अचानक दर्द महसूस हुआ उनके पुत्र निशांत सिंह ने उन्हें भदोही के एक नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई वह करीब 49 वर्ष के थे।
राकेश सिंह पत्रकारों के बीच काफी चर्चित शख्सियत के रूप में रहे उन्होंने अपने चाहने वालों से हमेशा हिल मिलकर रहने का प्रयास किया। वह काफी दिनों से जनसंदेश अखबार में अपनी सेवा देते हुए पब्लिक एप में सेवा दिया। कुछ दिनों से पब्लिक एप को छोड़कर पब्लिक वॉइस में अपनी कलम मजबूती के साथ चला रहे थे। उनकी मौत की समाचार जैसे ही पत्रकारों में लगी सब स्तब्ध रह गए। मौत की समाचार परिजनों में पहुंचते ही कोहराम मचा हुआ है उनके दरवाजे पर पत्रकार समेत अन्य संभ्रांत जन धीरे-धीरे शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंच रहे हैं।


























































Leave a comment