Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मा0 राज्यपाल, उ0प्र0, श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 01 नवम्बर को


आजमगढ़ 30 अक्टूबर-- मा0 राज्यपाल, उ0प्र0, श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 01 नवम्बर 2021 को हेलीपैड पुलिस लाइन जनपद महराजगंज से (राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा) प्रस्थान कर 15ः30 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन आजमगढ़ में आगमन होगा। तत्पश्चात मा0 राज्यपाल महोदया का 15ः45 बजे कलेक्ट्रेट आजमगढ़ में आगमन होगा। मा0राज्यपाल महोदया जी 15ः45 बजे से 17ः10 बजे तक स्वयं सहायता समूहों एवं ब्लैक पाटरी के उत्पादों (ओडीओपी) का निरीक्षण करेंगी, तत्पश्चात गैर सरकारी संगठनों के साथ टीबी अपनाने से संबंधित बैठक, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत कार्ड का लाभार्थियों को वितरण एवं स्वयं सहायता समूहों के साथ बैठक एवं वित्तीय सहायता का वितरण करेंगी। उसके बाद मा0 राज्यपाल जी 17ः15 बजे कलेक्ट्रेट आजमगढ़ से प्रस्थान कर 17ः25 बजे जिला कारागार आजमगढ़ में आगमन होगा। 17ः25 बजे से 17ः55 बजे तक जनपद कारागार के कार्यक्रम हेतु आरक्षित है। जनपद कारागार आजमगढ़ से 18ः00 बजे प्रस्थान कर 18ः15 बजे सर्किट हाउस आजमगढ़ में आगमन होगा। इसी क्रम में दिनांक 02 नवम्बर 2021 को मा0 राज्यपाल जी प्रातः 9ः00 बजे प्रस्थान कर 9ः05 बजे कृषि विश्वविद्यालय कोटवां आजमगढ़ में आगमन होगा। जहॉ पर मा0 राज्यपाल जी 9ः05 बजे से 9ः35 बजे तक प्रगतिशील किसानों के साथ वार्ता करेंगी। उक्त स्थान से 9ः35 बजे प्रस्थान कर 10ः05 बजे राजकीय मेडिकल कालेज ऑडिटोरियम चक्रपानपुर आजमगढ़ में आगमन होगा। 10ः05 बजे से 10ः50 बजे तक आंगनवाड़ी कार्यक्रम हेतु आरक्षित रहेगा। इसके बाद 10ः55 बजे मा0 राज्यपाल महोदया मेडिकल कालेज आडिटोरियम चक्रपानपुर आजमगढ़ से प्रस्थान कर 11ः00 बजे हेलीपैड मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में आगमन होगा। उसके बाद मा0 राज्यपाल महोदया 11ः10 बजे हेलीपैड मेडिकल कालेज चक्रपानपुर से हेलीपैड पुलिस लाइन मऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।

----जि0सू0का0 आजमगढ़-30-10-2021-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh