Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिलरियागंज के शिव मंदिर में किसान चौपाल का आयोजन

आज़मगढ़ जनपद के थाना बिलरियागंज के शिव मंदिर में किसान चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों को कार्यक्रम में अपिल किया गया है बताया गया कि दिनांक 31.10. 2021 को पाताल नाथ मंदिर‌ जलालपुर (गद्दोपुर) के पास बिलरियागंज से महराजगंज रोड पर स्थित है वहीं पर चौपाल कार्यक्रम समय 1:00 बजे रखा गया है अतः जिले के सभी पदाधिकारी गण, सभी मोर्चों के पदाधिकारी गण, सभी मंडल के पदाधिकारी गण, बूथ अध्यक्ष गण, पार्टी की विचारधारा से जुड़े लोग तथा किसान भाइयों से सादर निवेदन है कि कल के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और अपने परिचित लोगों को इस कार्यक्रम की सूचना देकर सभी पदाधिकारी गण अपने साथ कुछ किसान भाइयों को साथ लेकर आवे, जिससे किसान भाई सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उसका लाभ ले सके ।
उक्त आशय की जानकारी कुंवर रणंजय सिंह जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा आजमगढ़ द्वारा दी गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh