Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुलिस चौकी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे उड़ा ले गए चोर


जौनपुर। अंत्येष्टि स्थल रामघाट पर स्थापित मां काली पुलिस चौकी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे गुरुवार की रात चोर उड़ा ले गए। गत 14 अक्टूबर को चौकी की स्थापना के बाद से ही ताले लटके हुए थे। चौकी के बाहर 13 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे, लेकिन डीवीआर व मानीटर न लगने के कारण क्रियाशील नहीं थे। पुलिस चोरी से इन्कार कर रही है।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया स्थित रामघाट पर अवांछनीय तत्वों के जमावड़े की शिकायतें मिलने पर एएसपी (सिटी) डा. संजय कुमार ने गत 14 अक्टूबर को पुलिस चौकी का उद्घाटन कर दो पुलिसकर्मियों की नियमित ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए थे। कैमरों को संचालित करने के लिए चौकी के अंदर डीवीआर मशीन व मानीटर लगाए जाने की बात कही थी। विभागीय उदासीनता के चलते अभी डीवीआर मशीन व मानीटर लग नहीं सका था। इतना ही नहीं, उद्घाटन के बाद ही चौकी पर ताला लगा दिया गया था। कैमरे चोरी होना चर्चा का विषय बन गया है। लोग कह रहे हैं कि अवांछनीय तत्वों ने ऐसा करके पुलिस महकमे को चुनौैती दी है। लाइन बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने कैमरे चोरी होने की घटना से अनभिज्ञता जताई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh