बड़े बाल रखने पर एसपी की 6 सिपाहियों को चेतावनी : आजमगढ़
आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा पुलिस लाईन्स में शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया गया, परेड में पुलिस लाईन्स में ट्रेनिंग कर रहें प्रशिक्षु, पुलिस लाईन्स तथा पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं में नियुक्त आरक्षी, मुख्यआरक्षी, उ0नि0, निरीक्षकों द्वारा भाग लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड के विभिन्न टोलियों से अलग-अलग कमाण्ड बुलवाकर किये गये प्रदर्शन का निरीक्षण किया गया। परेड में भाग ले रहें डॉग स्क्वाड व ड्रोन कैमरा दल का भी निरीक्षण किया गया। परेड में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन्स उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड निरीक्षण के पश्चात आरक्षियों का मेस, बैरक, आवासीय परिसर, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, आरटीसी कार्यालय, सब्सिडी कैंटीन, डायल-112, जनपद नियंत्रण कक्ष, मोटर वाहन शाखा, स्टोर, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, गैस एजेन्सी अन्य शाखाओं निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक को निम्नलिखित निर्देश दिया गया-
निर्देश दिए गए कि
विभागीय अनुशासन के अनुरूप बाल की कटिंग रखें। लम्बे बाल रखने वाले 5 आरक्षियों को चेतावनी ।
मेस में भोजन बनाने वाले लोग स्वयं साफ सफाई रखें। मेन्यू के अनुसार ही प्रतिदिन भोजन तैयार हो।
भोजन बनाने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल न हो।
प्रतिसार निरीक्षक को लाइन में नाली व ड्रेन्स साफ कराने के निर्देश।
ASP लाइन हर 15 दिवस पर पुलिस कर्मियों के साथ सैनिक सम्मेलन करें। उनको समस्याओं का निदान कराएं
निर्माणाधीन बिल्डिंग्स में अव्वल दर्जे का ही मटीरियल इस्तेमाल हो इसको सुनिश्चित करें।
पुलिस कर्मियों को नियमानुसार वर्दी धारण करने के निर्देश। अच्छी वर्दी पहनने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
जनपद के इंस्पेक्टरों को बारी बारी से परेड में शामिल कर हर शुक्रवार फीजिकल फिटनेस व परेड के सम्बंध में जागरूक व ट्रेनिंग दी जाएगी।


























































Leave a comment