Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आज़मगढ़ जिलाधिकारी ने राज्यपाल के आगामी सोमवार को जनपद में होने वाले भ्रमण कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों की किया समीक्षा


आजमगढ़ 29 अक्टूबर-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 राज्यपाल महोदया के आगामी सोमवार को जनपद में होने वाले भ्रमण कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित की गयी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्त तैयारियों को समय सीमा के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि शहर की सभी सड़कों को पूर्ण रूप से गड्ढ़ा मुक्त किया जाए। उन्होने कहा कि सड़कों के किनारे कहीं भी गड्ढ़ा एवं जल जमाव नही होना चाहिए। उन्होने कहा कि सड़क के किनारे झाड़ी एवं कूड़ा किसी भी दशा में नही दिखना चाहिए। उन्होने कहा कि शहर के सभी प्रमुख चौराहों की सफाई एवं प्रकाश के लिए लगे पोल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को सभी बैनर/पोस्टर को हटाने एवं वॉल राइटिंग की भी सफाई हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने विद्युत विभाग को लगातार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होने अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को अपनी तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिये।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगने वाले प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह, सीएमओ डॉ0 इन्द्रनारायण तिवारी, डीपीआरओ लालजी दूबे, डीडीओ रवि शंकर राय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़, एक्सीयन पीडब्ल्यूडी, विद्युत, सिंचाई सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

----जि0सू0का0 आजमगढ़-29-10-2021-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh