Latest News / ताज़ातरीन खबरें
खेतासराय :एक हॉस्पिटल ने लापरवाही से ली एक युवक की जान,अब परिजनों से कर रहे साठ -घाठ
खेतासराय जौनपुर : स्थानीय कस्बा के एक प्रसिद्ध अस्पताल के डाक्टर की लापरवाही की वजह से युवक की जान चली गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के एक युवक को हाथ मे ट्यूमर हो गया था जिसका आपरेशन खेतासराय के एक प्रसिद्ध अस्पताल मे किया गया,लेकिन डाक्टर की लापरवाही की वजह से आपरेशन मे गलती हुवी जिसकी वजह से युवक की हालत बिगड़ने लगी।
हालत बिगड़ती देख डाक्टरो ने युवक को ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन परिजनो ने युवक का बेहतर इलाज कराने के लिये मुंबई एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया जहा डाक्टरो ने आपरेशन के समय लापरवाही की बात कही।
वही बीते हफ्ते युवक की मौत हो गई,लापरवाही की बात को खुलता देख अस्पताल प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे और परिजनो से मामले को दबाने की बात कर रहे है।


























































Leave a comment