Latest News / ताज़ातरीन खबरें
बूढ़नपुर नगर पंचायत में मेला के बाद आज देर शाम तक मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम , प्रशासन की देखरेख में भी मूर्ति विसर्जन
बूढ़नपुर नगर पंचायत में मेला के बाद आज देर शाम तक मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम चला प्रशासन की देखरेख में भी मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम हुआ जिसमें नायब तहसीलदार बूढ़नपुर धर्मेंद्र प्रताप सिंह पुलिस इंचार्ज लाल बहादुर बिन्द, अतरौलिया इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस फोर्स के लोग मौजूद रहे ।वहीं राजेश कुमार सिंह ने बताया किसी भी तरह की दुर्व्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।वही जो लोग डीजे बजा रहे थे उन लोगों को तत्काल डीजे बजाने से रोका गया वही बताया गया कि शराब पीकर नाचने गाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी मूर्तियां निर्धारित जगह पर ही विसर्जित की जाएगी केशवपुर छोटी सरयू नदी जगह पर दुर्गा प्रतिमा प्रशासन की देखरेख में विसर्जित की गई।


























































Leave a comment