Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मेड़ पर पैर फिसलने से छोटी सरयू में गिरा किसान, डूबने से हुई मौत, परिजनों में कोहराम

सगड़ी-आजमगढ़: मेड़ पर पैर फिसलने से छोटी सरयू में गिरा किसान, डूबने से हुई मौत, परिजनों में कोहराम बतादेकि,आजमगढ़ के एक गांव में रात में खेत की रखवाली करने के लिए जा रहे किसान का पैर फिसला और वह सरयू नदी की छोटी शाखा में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जदीद में एक किसान की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी लोगों को शुक्रवार सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया महाजी देवारा जदीद गांव निवासी जीतू निषाद (50) पुत्र सुबई निषाद रोज की भांति गुरुवार रात में खाना खाकर अपने खेत की रखवाली करने जा रहा था। बीच में सरयू नदी की छोटी शाखा में मेड़ पर पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने पानी में जीतू के शव को देखा। जिसकी सूचना जीतू के परिजनों को दी गई।सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना स्थल पर परिजनों की मौजूदगी में शव को पानी से निकाल कर उनके घर लाया गया। ग्रामीणों द्वारा सूचना स्थानीय पुलिस व राजस्व विभाग के टीम को दी गई। मौके पर पहुंची महराजगंज कोतवाली पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक खेती-किसानी कर परिवार की आजीविका चलाता था। मृतक की तीन पुत्र व तीन पुत्रियां.


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh