Latest News / ताज़ातरीन खबरें
इंसानियत इसी का नाम.......
जौनपुर : दरियादिली फिर एक बार सामने आयी।चंदवक के संतोष कुमार पटेल पुत्र स्वर्गीय जयराम पटेल मानसिक रूप से ग्रसित होने के कारण सिद्धीकपुर के आसपास 3 दिन से भटक रहे थे। कल दिनांक 27 अक्टूबर को चंद्रमणि चौहान से उनकी मुलाकात हुई ।उन्होंने उनका परिचय पूछा जो सही से बता नहीं पा रहे थे। ऐसी स्थिति में चंद्रमणि चौहान उन्हे अपने घर पर ले गए खाना-पीना खिलाने के बाद बिस्तर पर आराम से सुला दिया। आज सुबह वह अपना पता चंदवक जौनपुर बताने लगे जो कि बिल्कुल सही था चंद्रमणि चौहान ने उन्हें जौनपुर से चंदवक जाने वाली बस पर बैठा कर रुपए 150 भाड़ा किराया देते हुए घर के लिए रवाना कर दिया


























































Leave a comment