आटो रिक्सा व मोटरसाइकिल में टक्कर, तीन घायल, सरायख्वाजा के भैंसनी गांव की घटना
जौनपुर मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भैसनीं गांव के समीप शुक्रवार शाम करीब 7 बजे ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई टक्कर के दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें से दो लोगो को वाराणसी रेफर कर दिया गया पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
जर्रो गांव निवासी अनिल कुमार (48) लंबी बीमारी के चलते शुक्रवार शहर से डायलिसिस कराकर एक ऑटो रिक्शा पर सवार होकर घर जा रहा था जैसे ही ऑटो रिक्शा भैंसनी गांव के समीप पहुंचा तभी मल्हनी बाजार के तरफ से आ रही एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल से टकरा गया टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पर सवार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भूवालीपुर गांव निवासी राजकुमार का पुत्र जयकिशन (23) व दशरथ का पुत्र अमन (16) व ऑटो रिक्शा पर सवार जर्रो गांव निवासी अनिल (45) गंभीर रूप से घायल हो गया उधर घायलों की हालत बिगड़ते देख ऑटो रिक्शा चालक ऑटो रिक्शा छोड़कर मौके से भाग गया घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर डायल 108 पर सम्पर्क कर मदद मांगी, सूचना मिलते ही आपातकालीन एंबुलेंस डायल 108 पर तैनात एमटी दीपक कुमार पायलट विपिन कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मोटरसाइकिल सवार दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में लिया गया है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।























































Leave a comment