23 लाख 87 हज़ार तीन सौ चौसठ रूपये लागत से सी सी रोड एवं रबड़ मोल्ड इण्टर लॉकिंग का उद्घाटन सपा सचिव व विधायक त्रिभुवन दत्त ने फीता काटकर किया
अम्बेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के विकास खंड रामनगर के ग्राम सभा परवरडीह एवं ग्राम सभा पतराभार में पूर्वांचल विकास निधि योजनान्तर्गत 23 लाख 87 हज़ार तीन सौ चौसठ रूपये लागत से सी सी रोड एवं रबड़ मोल्ड इण्टर लॉकिंग का कार्य का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व सांसद/आलापुर के विधायक त्रिभुवन दत्त ने फीता काटकर किया।कार्य कर्ताओ एवं ग्राम वासियों ने मुख्य अतिथि विधायक त्रिभुवन दत्त का फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि इस मार्ग के बन जानें से आवागमन में सुविधा मिलेगी।आलापुर विधान सभा क्षेत्र मे गांवों को सड़कों के माध्यम से मुख्य मार्गो तक जोड़ा जा रहा है तथा कई मार्गो का कार्य पूरा हो गया तथा उसका भी लोकार्पण जल्द किया जाएगा।विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि मेरे प्रस्ताव से कई पिच मार्गो की मरम्मत हुई है।आप सभी लोगों ने मुझे इस लायक बनाया है, आप सभी लोगों का जो भी कार्य है उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा।आप सब बधाई के पात्र है,मैं आप सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूं।उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता सदस्य जिला पंचायत अजीत यादव ने किया।समारोह का ब्लॉक अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने किया।इस दौरान इ०शंकरलाल,सपा नेता अजय गौतम एडवोकेट,कृष्ण कुमार पाण्डेय,अनिल कुमार,गुरुदेव गौतम,गुड्डू यादव,बांकेलाल गौतम,प्रधानगण राकेश यादव,मोहम्मद अजलाल,वलीउल्लाह,सुदर्शन गौतम,सपा नेता बृजेश यादव,दीपक यादव,वीरेन्द्रयादव,देवमणि यादव,अजीत इंडियन,रामचरन गौतम,संजीव यादव, दयाराम गौतम,कृष्णा यादव,रोशनलाल गौतम,संजय गौतम,अन्नू कनौजिया,धर्मराज गौंड,संतोष यादव आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहें।























































Leave a comment