अपने को कभी ना समझे दिव्यांग सरकार करेगी हर समस्या का समाधान: सुनील यादव
बैटरी चलित ट्राई साइकिल मिलने पर दिव्यांग बोले हमें तो पैर मिल गए
प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख ने हरी झंडी दिखाकर ट्राई साइकिल समूह को किया रवाना
जौनपुर। सिद्धिकपुर स्थित करंजाकला ब्लॉक सभागार में बुधवार प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख सुनील यादव के नेतृत्व में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 62 ट्राई साइकिल,7 स्मार्ट केन,2 हियरिंग,2 व्हील चेयर वितरित किया गया।
खेल व युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरिश चंद्र यादव के आवाहन पर बुधवार को करंजाकला प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख सुनील यादव के नेतृत्व में दिव्यांगजन को निशुल्क ट्राई साइकिल समेत अन्य ज़रूरी सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संबोधन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मकसद है की अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी आत्मनिर्भर बनाया जा सके और दिव्यांगजन कभी भी अपने आप को कही भी असहाय या दिव्यांग महसूस न करें सरकार हर समस्या का समाधान करेगी। कहा की भारतीय जनता पार्टी गरीब असहाय लोगों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाओं से आज उन्हें आत्मनिर्भर और अन्य सुविधा उपलब्ध कराने का काम कर रही है। कार्यक्रम की अगली कड़ी में कार्यक्रम में पहुंचे दिव्यांगों को 62 ट्राई साइकिल,7 स्मार्ट केन,2 हियरिंग,2 व्हील चेयर वितरित किया गया। ट्राई साइकिल और अन्य उपकरण प्रकार दिव्यांग खुशी से झूम उठे कहा कि बैटरी चलित ट्राई साइकिल मिलने से बड़ी सुविधा मिलेगी नौकरी के लिए कहीं पर भी आ जा सकेंगे, बाजार समेत अन्य कार्यों में दूसरों पर निर्भरता खत्म हो जाएगी।इस दौरान जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला,प्रभारी खंड विकास अधिकारी विनोद सहाय, सहायक विकास अधिकारी आकाश यादव,सहायक विकास कृषि अधिकारी मुकेश कन्नौजिया,ग्राम पंचायत अधिकारी नागेंद्र यादव,ग्राम पंचायत अधिकारी अमित सोनकर,ग्राम पंचायत अधिकारी अवधेश यादव,ग्राम पंचायत अधिकारी प्रमोद कुमार, समेत कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मंगला प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।























































Leave a comment