महाराजा सुहेलदेव जयंती पर सुभासपा ने किया भव्य कार्यक्रम का आयोजन, समाज के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
महराजगंज ब्लाक के गांव अधकपरिया में बुधवार को भारतीय इतिहास के वीर योद्धा महाराजा सुहेलदेव की जयंती के अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया| इस आयोजन में समाज के वरिष्ठ नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया|कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभासपा के हौशिला राजभर ने की तथा मुख्य अतिथि भाजपा नेता सत्येंद्र राय रहे | अपने संबोधन में हौशिला राजभर ने महाराजा सुहेलदेव के वीरता, शौर्य और राष्ट्र रक्षा में उनके योगदान को याद किया | उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रमणकारियों से देश की रक्षा की और समाज के उत्थान के लिए कार्य किया|इस अवसर पर समाज के उन कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज के विकास और सुभासपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है |सम्मानित किए गए व्यक्तियों को शॉल प्रदान किए गए|कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिसमें लोकगीत, वीर रस से भरपूर कविताएं शामिल थे |वक्ताओं ने महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों को अपनाने और समाज को संगठित करने का आह्वान किया|इस दौरान पार्टी नेताओं ने सरकार से मांग की कि महाराजा सुहेलदेव के योगदान को इतिहास में उचित स्थान दिया जाए|
आजमगढ़ महाराजगंज pic.twitter.com/OD0RuxuHpd
— GGS NEWS 24 (@ggsnews24) February 5, 2025
इस कार्यक्रम में सामाजिक संगठन देवारा विकास सेवा समिति के पदाधिकारियों ने भी सिरकत की |कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने महाराजा सुहेलदेव की विरासत को संजोने और उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाने की शपथ ली | समारोह के सफल आयोजन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने आयोजन समिति की सराहना की|























































Leave a comment