Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ग्यारह हजार दीपो से जगमगाया फूलपुर नगर, देव दीपावली पर विषेश कार्यक्रम

फूलपुर, आजमगढ़।  नगर के शनीचर बाजार के कुंवर नदी पिपरहवा घाट पर सोमवार की शाम 6 बजे के करीब व्यापारी संगठन सर्राफा कमेटी के तत्वावधान में दीप महोत्सव और आरती का आयोजन किया गया। देव दीपावली के रूप में कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा किया गया। पिपरहवा घाट पर सोमवार को ग्यारह हजार दीये जलाकर दीप महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जगमगाते हुए दीपों से पूरा घाट रोशनीमय हो गया। शाम होते ही भव्य गंगा आरती प्रसिद्ध ब्राह्मणों द्वारा कराया गया। वही देर रात तक प्रसिद्ध गायक कलाकार दुष्यंत शुक्ल गर्ग द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किये। इस तरह के कार्यक्रम में सभी नगर वासियों ने चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया। दीप महोत्सव में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अभय सिंह लालू एवं रामआशीष बरनवाल ने किया। इस मौके पर सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष मनोज सेठ, मोतीलाल सेठ,दिनेश सेठ, सुनील बरनवाल, मनीष बरनवाल, दुर्गेश अग्रहरि, राम आसरे यादव, राजेश मोदनवाल क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh