Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रदेश में अब तक 1.15 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुई धान की खरीद

लखनऊः  07 नवम्बर,  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के उद्देश्य से खरीफ क्रय वर्ष 2022-23 में किसानों से समर्थन मूल्य 2040 रूपये प्रति कुन्तल कॉमन धान तथा 2060 रूपये प्रति कुंतल ग्रेड ‘ए‘ धान की निर्धारित दर से सीधे खरीद की जा रही है। विभिन्न धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से अब तक    115164.50 मीट्रिक टन धान किसानों से क्रय किया गया है।
   खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस योजना से अब तक लगभग 16838 किसानों को लाभान्वित करते हुए 83.704 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh