Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव का लिया हालचाल

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे। राजनाथ सिंह मुलायम सिंह यादव की तबियत का हालचाल लेने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया। 
        बता दें कि मुलायम सिंह यादव की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है और उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू (सघन चिकित्सा इकाई) में जीवन रक्षक औषधियां दी जा रही हैं।

       सपा ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “मेदांता अस्पताल द्वारा शुक्रवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक औषधियां दी जा रही हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक दल उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।”
          गौरतलब है कि 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव को पिछले रविवार को निम्न रक्तचाप और सांस लेने में तकलीफ की समस्या गंभीर होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh