सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी आजमगढ़ ने फरियादियों की सुनी फ़रियाद
फूलपुर।डीएम विशाल भरद्वाज एवं सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में शनिवार को फूलपुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें उनके द्वारा फरियादियों की फरियाद सुनी गई।डीएम के समक्ष कुल 76 मामले आए,जिसमें से 15 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।तथा शेष 61 मामलों का निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों की टीम बनाकर भेजा गया।इसमें अधिकतर राजस्व से सम्बंधित मामले रहे।सुनवाई के दौरान राजीव कुमार मिश्रा ग्राम पलिया माफी ने बताया कि गांव में दबंगो द्वारा पोलजर,नाली,बंजर कब्ज़ा किया गया लगभग 10 बर्षो से जनहित इसे खाली कराने के दौड़ रहा हु लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है।उषा ने बताया कि बेलवाई गांव में मेरे घर के सामने रास्ता को प्रधान और अन्य लोगो द्वारा कब्ज़ा कर रोक दिया चकमार्ग पर दबंगो ने मड़ई शौचालय बना लिया है।आवगमन बाधित है।बार बार दरख्वास्त दी जाती है लेकिन कार्यवाही नही हो रही है।इसके चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ख़जहापुर निवासिनी शीला देवी के मुताबिक गांव की आवास आवंटन हुआ है।मेरे आवास को जेठ मकान को नही बनने दे रहे है।तीन बार दरख्वास्त दिया लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है। परिवार के पास कोई छत नही है।
नौशाद ग्राम मुंडवर निवासी ने बताया कि मेरा खाता फूलपुर ज़िला सहकारी बैंक में चल रहा है।जिसमें 50 हज़ार रुपये मेरे है।पत्नी को फालिज मार दिया है।इलाज के लिए पैसा निकालने जब जाता हूँ बैंक मैनेजर पैसा देने से इनकार करते है।कहते है पैसा बैंक में नही है।बार बार दौड़ा रहे जिसके चलते पत्नी का इलाज नही हो पा रहा है।राम प्रसाद यादव ग्राम बहाउद्दीनपुर ने बताया कि मेरी चक पर स्टे है बावजूद विपक्षी मार्ग बनाकर खड़ंजा लगाना चाह रहा है।जो नियम के खिलाफ है।कई बार दरख्वास्त दिया लेकिन सुनवाई नही हो रही है।
इस दौरान तहसील बार संघ के अध्यक्ष श्री राम यादव के नेतृत्व में डीएम को तहसील परिसर में ग्रामीण न्यायालय शीघ्र चालू करने के लिए ज्ञापन दिया।इस मौके पर एसपी सिटी शैलेन्द्र कुमार,एसडीएम ज्ञानचन्द गुप्ता,तहसीलदार संजय चौहान, नायब तहसीलदार सुशील भारती, सीओ गोपाल स्वरूप बाचपेई, कोतवाल अनिल कुमार सिंह,
डीएफओ जीडी मिश्रा,आदि लोग उपस्थित थे।


























































Leave a comment