Latest News / ताज़ातरीन खबरें
सरयू नदी की बाढ़ में मगरमच्छ मिलने को लेकर ग्रामीणों में दहशत, प्रतिदिन बना रहता है खतरा, वन विभाग सुस्त
आजमगढ़ के महाराजगंज इलाके में सरयू नदी किनारे चिकनहवा ढाला के समीप 4 दिन पूर्व एक मगरमच्छ मिलने के बाद से लोगों में दहशत है। बता दें कि 4 दिन पूर्व जब मगरमच्छ आया तो लोग हैरान रह गए। उनको कुछ सूझ नहीं रहा था।उसको यहां से हटाने के लिए वन विभाग को सूचित किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अंत में थक हार कर ग्रामीणों ने किसी प्रकार से मगरमच्छ को काबू में कर उसे वापस सरयू नदी में छोड़ दिया।


























































Leave a comment