Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राजनेताओं व ग्राम प्रधानों ने नवरात्र में माता रानी के पंडालों में की पूजा अर्चना

खुटहन जौनपुर:खुटहन थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में राजनेताओं व वर्तमान ब्लाक प्रमुख व वर्तमान :भूतपूर्व प्रधानों ने माता रानी के पंडालों में पूजा अर्चना कर गांव के विकास और जनता की खुशहाली के लिए प्रार्थना अर्चना की बता दें कि शारदीय नवरात्रि में 9 दिन के नवरात्र में जगह जगह माता रानी के पंडाल सजे हुए हैं जिसमें वर्तमान भाजपा के राज्यमंत्री/ स्वतंत्र प्रभार /खेलकूद व युवा कल्याण  मंत्री गिरीश चंद यादव के बड़े भाई श्रीनाथ यादव अपने समर्थकों व समस्त गांव के प्रधानों के साथ जगह-जगह भ्रमण कर सभी पंडालों में दर्शन करते हुए आज धमौर ग्राम सभा में वर्तमान प्रधान पवन कुमार गुप्ता व समर्थकों के साथ पहुंच कर  बड़े बुजुर्गों का स्नेह प्राप्त कर देशवासियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए माता रानी के चरणों का आशीर्वाद प्राप्त किया
 वहीं धमोर ग्राम सभा में वर्तमान खुटहन ब्लाक प्रमुख व युवा भाजपा नेता बृजेश कुमार यादव व पूर्व प्रधान गोपीचंद मोदनवाल ने भी अपने क्षेत्र के पंडालों में पूजा अर्चन कर माता रानी के चरणों में शीश झुका कर ग्राम वासियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ग्राम वासियों में मनोज विश्वकर्मा सत्य प्रकाश विश्वकर्मा विजय विश्वकर्मा मोहन गुप्ता विनय गुप्ता गुड्डू कश्यप सनी अग्रहरी अनिल अग्रहरि रवि विश्वकर्मा विनोद विश्वकर्मा पत्रकार और बहुत से ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh