Latest News / ताज़ातरीन खबरें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को गाली देने वाले युवक पर दर्ज हुआ मुकदमा

जौनपुर - गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक युवक द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को गाली देते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर वायरल करना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर गौराबादशाहपुर थाने में उक्त युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक युवक ने 4 दिन पूर्व सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गाली देते हुए एक वीडियो अपलोड किया था। जो बहुत तेजी से वायरल हो गयी। जिसको संज्ञान में लेते हुए गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बंजारेपुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को गौराबादशाहपुर थाने में पहुचकर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह को तहरीर देकर उक्त युवक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। इस मामले में थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर थाना क्षेत्र के बकथरी गांव निवासी अमन यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh