Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चिकित्सक के सेवानिवृत्त होने पर हुआ बिदाई समारोह का आयोजन, नम आंखों से लोगो ने दी विदाई

माहुल ( आजमगढ़ ) । फूलपुर तहसील के माहुल स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा 0आर 0के0 शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने पर अस्पताल परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान अस्पताल परिसर नगर वासियों से भरा रहा।लोगो ने उन्हे माला पहना कर नम आंखों से भावभीनी बिदाई दिया।
     सन 1989में डा0आर के पाठक ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर प्रभारी चिकियाधिकारी का पद भार ग्रहण किया।उन्होंने अपने कार्यकाल में अथक प्रयास से स्व रामनरेश यादव से कह कर इस अस्पताल का निर्माण करवाया।इससे पहले यह सीएचसी किराए के मकान में चल रही थी।33वर्षो से ये अनवरत इसी अस्पताल पर कार्यरत रहे और सुख दुख में हर एक नागरिक के साथ खड़े रहे।
  समारोह के दौरान डॉ आर के पाठक ने नगर वासियों से भावुक अपील करते हुए   कहा कि अगर ईमानदारी पूर्वक एक डॉक्टर यदि अपने दायित्वों के अनुसार सेवा करें , तो निश्चित रूप से वह समाज का चहेता होगा ,और ईश्वर की कृपा का पात्र होगा । उन्होंने नगर के लोगो का आभार प्रगट करते हुए कहा कि  जो प्यार और स्नेह मिला है । वह हमारी थाती होगी।
    अध्यक्षता डॉ बृजेश कुमार यादव एवं संचालन धरणी धर पाण्डेय ने किया । इस अवसर पर मंजुला रॉय , रामजतन बर्मा , बिजय बहादुर यादव , अखिलेश पटेल ,राधिका गुप्ता , आझुल ,  पवन पाठक ,आलोक पाठक , जितेंद्र शुक्ला , श्याम सिंह , बृजेश मौर्य , गुफरान खान ,लियाकत अली , नरसिंह , प्रमोद कुमार यादव आदि रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh