Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हरिहरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या मौके पर डीआईजी, एसपी पहुंचे, पूछताछ के लिए दो को उठाया

आजमगढ़। जिले के थाना कंधरापुर क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान वहां मची भगदड़ में कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर डीआईजी, एसपी सहित भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर पुछताछ की जा रही है। 
घटना की जानकारी देते मृतक के भाई
जानकारी के अनुसार कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में एक दुकान पर बैठे आदर्श मिश्रा 20 पुत्र राजेश मिश्रा गांव के लोगों के साथ बैठे थे, इस दौरान वहां बाइक सवार दो युवक आए। अभी कोई कुछ समझ पाता बदमाशों ने आदर्श के सिर में गोली मार दी। वहां फायरिंग के दौरान भगदड़ मच गई। उधर बदमाश गोली मारकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद लोग आदर्श को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे, उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मौके पर डीआईजी, एसपी अनुराग आर्य सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। एसपी ने कहा कि मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया। एसपी ने बताया कि परिवार के लोगों के अनुसार गोली मारने वालों में गोल्डी यादव शामिल है। उसकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई, आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। 
 घटना की जानकारी देते एसपी
वहीं मृतक आदर्श के बड़े भाई आशीष मिश्रा ने बताया कि गांव स्थित शीतला माता के स्थान पर नवरात्र की तैयारियों पर चर्चा हो रही थी। इसी बीच दो लोग बाइक से और मेरे छोटे भाई आदर्श मिश्रा को गोली मार दी। आशीष ने बताया कि कोई रंजिश नहीं है,। आशीष ने बताया कि गोली मारने वालों में सुशील यादव उर्फ गोल्डी यादव है, उसके साथ एक व्यक्ति और था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh