Latest News / ताज़ातरीन खबरें

तीन दिवसीय उर्से मोजद्दी का आयोजन -अतरौलिया

अतरौलिया आजमगढ़ ।आगामी 23 सितंबर से तीन दिवसीय उर्से मोजद्दी का आयोजन क्षेत्र के पहाड़ी सरैया स्थित हुजूरिया खानकाह सरैया कोयलसा आजमगढ़ में होगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए सज्जादा नशीं सैय्यद शाह हामिद हसन जीलानी व सैयद अशरफ जिलानी ने बताया कि 23 सितंबर दिन शुक्रवार को बाद नमाज मगरिब महफिले मीलाद शरीफ और लंगड़े आम का प्रोग्राम होगा। व 24 सितंबर दिन शनिवार को सुबह 8:00 बजे आस्तानए आलिया पर चादर पोशी, कुल शरीफ के बाद जियारते खिरका शरीफ व  मीलाद शरीफ के बाद लंगर की तकसीम होगा ।व बाद नमाज मगरिब खत्म ख्वाजगाने नक्शबंदिया वह हल्के जिक्र मिलाद शरीफ व शाजरा ख्वानी के बाद दारुल उलूम गौसिया हुजूरिया खानकाह सरैया में पढ़ रहे पास *उत्तीर्ण* हाफिज व आलिम के सरों पर आलिमों द्वारा उनके सिरों पर पगड़ी बांध कर दस्तारबंदी होगी वह सनद *प्रमाण पत्र* देकर नवाजा जायेगा। उन्होंने ने बताया कि यह मदरसे का 35वां दस्तारबन्दी का प्रोग्राम है। दस्तारबन्दी में मोकामी के अलावा दूर दराज के हाफ़िज़ व आलिम शिरकत फरमायेंगे। तथा 25 सितंबर दिन रविवार को सुबह बाद नमाज फज्र कुरान खानी के बाद 8:00 बजे चादर पोशी, मीलाद शरीफ, कुल शरीफ व तकसीम लंगर का प्रोग्राम होगा। उन्होंने सभी अकीदतमंदों को उर्से मोजद्दी में हाजिर होने की अपील की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh