Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संविदा कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

आज़मगढ़ । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संविदा कर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को  सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव से मिले और पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के नाम ज्ञापन सौंपा तथा अपनी विभिन्न मांगों को विधान सभा के मानसून सत्र में उठाने के लिए गुहार लगाई । दिए गए ज्ञापन में 2015 से 7% वार्षिक वेतन वृद्धि प्रदान किए जाने, मॉडल एचआर पॉलिसी के अनुसार समस्त मिशन कर्मचारियों को लैपटॉप भत्ता ,मोबाइल भत्ता, सेल्फ लर्निंग भत्ता ,चाइल्ड एजुकेशन, गृह जनपद स्थानांतरण आदि की मांग की । बताया जाता है कि इन भक्तों का भुगतान अभी भी लंबित है और वर्तमान में इनको समाप्त भी कर दिया गया  है । मॉडल के अनुसार समस्त कर्मचारियों के लिए जीवन बीमा, मेडिक्लेम पॉलिसी आदि का प्राविधान है लेकिन इसका लाभ 5 वर्ष से किसी भी कर्मचारी को नहीं मिला है, साथ साथ कर्मचारियों को गृह जनपद या गृह जनपद के आसपास स्थानांतरण की बात ज्ञापन में उल्लेखित है । सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मुख्यमंत्री से मिलकर जल्द से जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया ।
इस अवसरपर ,  शिवलाल यादव, विजय सिंह,प्रवीण कुमार, अभिलाषा यादव , मनीषा यादव, पुष्पा गौतम, योगेंद्र यादव, नीशू सोनकर ,मुकेश कुमार , गोपाल गौतम , अवनीश सिंह आदि लोग रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh