Latest News / ताज़ातरीन खबरें

खुटहन थाना क्षेत्र में एक बार फिर पैसा मांगने पर मारपीट

खुटहन जौनपुर 19 सितंबर खुटहन थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी मे दीपक सोनकर पुत्र अशोक सोनकर निवासी गांव व थाना खेतासराय का रहने वाला है खुटहन थाना क्षेत्र के कोकणा गांव के विजय बहादुर सोनकर के यहां ससुराल में रहकर खुटहन सब्जी मंडी में सब्जी की दुकान चलाता है। आरोप है कि 12:30 बजे दोपहर को खुटहन से जौनपुर की तरफ जा रही एक बोलेरो उसके दुकान  के सामने रुकी, बोलोरों में तीन अज्ञात व्यक्ति  में से एक  दुकान पर आकर हरी सब्जी खरीदा और बिना पैसा दिए ही सब्जी लेकर जाने लगा और तभी पीड़ित ने पैसा मांगा तो तीनों गाली गलौज करने लगे और गाड़ी के पास बुला कर मारने लगे और गाड़ी के अंदर खींच कर बैठा लिए  और मारते हुए लेकर जाने लगे। यह देख और लोगों के शोर मचाने पर मंडी में रह रहे और लोगों ने मोटरसाइकिल से गाड़ी का पीछा किया। जिसके बाद लगभग 1 किलोमीटर लोहार की पाही के आगे पहुंचने पर भीड़ देख गाड़ी रोक कर भागने लगे तभी सब्जी मंडी से पीछा कर रहे लोग भी शोर मचाते हुए वहां पहुंच गए। भीड़ देख चालक व एक साथी भागने में सफल रहे जिसमें से एक साथी को लोगों ने धर दबोचा लोगों ने थाना खुटहन पुलिस को सूचना दिए मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो समेत युवक को थाने पर ले आई।
इस घटना से मंडी में दुकान लगा रहे तमाम लोगों के अंदर खौफ देखने को मिल रहा है। कईयों ने बताया कि दिनदहाड़े इस तरह से घटनाएं हो रही हैं यह घटना किसी के साथ भी हो सकती है, तो वही ऐसे दबंग लोगों को पुलिस प्रशासन का कोई भी खौफ नहीं है। खुलेआम मारपीट व अपहरण करने की घटना को अंजाम देते हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh