Latest News / ताज़ातरीन खबरें

20 किसानों को मिला मिनी किट बीज वितरण

अतरौलिया आज़मगढ़।बूढ़नपुर तहसील परिसर में एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा व उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार सिंह द्वारा 20 किसानों को मिनी किट बीज वितरण किया गया ।अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि सरकार की मंशा है कि किसानों को मुफ्त में बीज वितरण किया गया है ।जिससे किसान लाही की फसल का उत्पाद करके तेल उत्पादन की बढ़ोतरी करें ताकि तेल के संकट से बचा जा सके। जिला कृषि अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि लाही की बुवाई कर के किसान  समय से गेहूं की बुवाई कर सकते हैं ।एक साथ दो फसलों का लाभ किसान पा सकते हैं ।कृषि प्रभारी कोयलसा संतोष यादव ने बताया कि विकासखंड अहरौला कोयलसा ,अतरौलिया तीनों विकास खंडों के किसानों को तहसील दिवस के अवसर पर लाही का बीज वितरित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद, तहसीलदार अभिषेक सिंह, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र प्रताप सिंह ,द्वारिका प्रसाद तिवारी, नीरज तिवारी ,शब्बीर अहमद, सुग्रीव, अर्जुन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh