Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विद्युत उपकेंद्रों पर 12 से 19 सितंबर तक बिजली संबंधी समस्या के लिए समाधान

अतरौलिया, आजमगढ़। विद्युत उपकेंद्रों पर 12 से 19 सितंबर तक बिजली संबंधी समस्या के समाधान के लिए निकटतम उपकेंद्र व बिलिंग केंद्र पर विशेष कैंप लगाए जा रहे है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिये 12 से 19 सितम्बर तक सभी उपकेन्द्रों पर समाधान दिवस आयोजित किया जा रहा। जहाँ विद्युत विभाग से जुडी समस्याओं के निस्तारण के लिए उपभोक्ता 12 सितम्बर से 19 सितम्बर तक प्रतिदिन सुबह 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक सभी 33/11 केवी के उपकेन्द्रों पर अथवा निकटतम बिलिंग केन्द्र पर पहुंच कर समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण करा सकते हैं। क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से उनके बकाया विद्युत बिलों का भुगतान प्राप्त करना एवं बिल सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण। कनेक्शन/लोड बढ़ाने या मीटर लगाने के निवेदन पर त्वरित कार्यवाही। सभी प्रकार के विद्युत संयोजनों (कनेक्शन) से सम्बन्धित प्राप्त होने वाली शिकायतों/ समस्याओं का त्वरित निस्तारण। ट्रान्सफार्मर, फीडर, लोड/वोल्टेज अथवा जर्जर तार जैसी समस्याओं के निवेदन, जिसमें त्वरित समाधान सम्भव हो सकेगा। घटित होने वाली विद्युत दुर्घटना के कारण होने वाली जानहानि से सम्बन्धित मुआवजा एवं ऐसी समस्याओं को नगण्य किये जाने के उद्देश्य से त्रुटिपूर्ण अधिष्ठापन पर कार्यवाही। विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों पर स्थापित जले/खराब/क्षतिग्रस्त मीटरों को बदलने के साथ-साथ पुराने मीटरों के स्थान पर नवीन मीटर स्थापित कराने का कार्य। अन्य विद्युत सम्बन्धी समस्याओं से सम्बन्धित निवेदनों एवं सुझाओं पर विचार/कार्यवाही। समाधान सप्ताह के प्रत्येक दिन सुबह से सायं तक शिविर के आयोजन एवं संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय अवर अभियन्ताओं की होगी। क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा एवं किस गाँव के लोगों को सप्ताह के किस दिन आना है इसकी समय सारीणी जन सामान्य को उपलब्ध करा दी गयी है। इस संदर्भ में अवर अभियंता अवधेश कुमार पाल ने बताया कि बिजली संबंधित सभी शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है वही मीटर कनेक्शन मीटर नवीनीकरण लोड बढ़ाना जर्जर तार की समस्या, तथा बकाया विद्युत बिल भुगतान किया जा रहा है 10 हज़ार से ऊपर के बड़े बकायेदारों से अति शीघ्र बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh