Latest News / ताज़ातरीन खबरें
कादीपुर देश के प्रधानमंत्री के 72वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन
सुल्तानपुर/कादीपुर : देश के प्रधानमंत्री के 72वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा के जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने फीता काटकर किया। भाजपा की स्थानीय इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता घनश्याम चौहान ने बताया कि 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर तक विविध प्रकार के आयोजन किये जायेंगे। इसके पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी के चित्र को तिलक करके उन्हें चिरायु होने की शुभकामना दी गयी।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामचन्द्र चौधरी, लालमणि सिंह, आनंद जायसवाल, भूपेंद्र पाठक, मनोज मौर्य , वीरेंद्र सिंह, यश अग्रहरि, सुनील रावत, राजेश पांडेय, राजेश सिंह, राजेन्द्र कसौधन, शैलेन्द्र उपाध्याय, ओपी सिंह, अजय सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


























































Leave a comment