आवारा पशुओं से परेशान है आमजन , जगह चिन्हित करवाकर आवारा मवेशियों को जल्द पहुंचाया जाएगा गौशाला
करंजाकला जौनपुर। करंजाकला विकास क्षेत्र के गोसाईपुर गांव के सिद्धिकपुर-जमुहाई मार्ग पर दर्जनो आवारा गोवंशी पशुओ की भरमार से आमजन परेशान है।
सिद्धिकपुर-जमुहाई पर स्थित गोसाईपुर गांव के समीप दर्जनों आवारा गोवंश बिंदास सड़क पर टहल रहे है। जिससे प्रतिदिन आमजन हादसे का शिकार हो रहे हैं। सरकार के सख्त आदेश के बाद भी जिम्मेदार मौन साधे बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं। गोसाईपुर गांव के निवासी मिलन ने बताया कि कई दिनों से गोसाईपुर गांव के सिद्धिकपुर-जमुहाई मार्ग पर आवारा पशुओं ने अड्डा बना रखा है। जिससे प्रतिदिन कोई न कोई टकराकर घायल हो जाता इतना ही नहीं इन आवारा पशुओं के आतंक से कई बीघा धान की फसल भी बर्बाद हो गई। इसके बावजूद भी अभी तक विभाग की तरफ से कोई भी उचित प्रबंध नहीं किया गया।क्षेत्र में गौशाला मौजूद होने के बावजूद भी इन आवारा पशुओं से आमजन को निजात नहीं मिल पा रही आवारा पशुओं ने सड़क दुर्घटना और फसल बर्बादी का मुख्य कारण बना हुआ है।सडक पर घुम रहे आवारा पशुओ के मौजुदगी से लोगो का सडक पर निकलना कठिन हो गया है।बीते कुछ दिन पहले एक बाईक सवार पशुओं के टकरा जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया समय रहते ग्रामीणों ने निजी चिकित्सक के पास उपचार कराकर उसकी जान बचा ली लेकिन अगर समय रहते विभाग ने आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला नहीं भेजा तो किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकता है। करंजाकला खंड विकास अधिकारी आरडी यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव व सफाई कर्मियों को लगाकर जगह चिन्हित करवाकर आवारा मवेशियों को गौशाला पहुंचाया जाएगा।


























































Leave a comment