Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बंदरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने के लिए भारत रक्षा दल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को ज्ञापन सौंपा

आजमगढ़ 16 सितंबर नगर क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने के लिए भारत रक्षा दल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी आजमगढ़ से मिलकर ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन देने आए भारत रक्षा दल के जिलाध्यक्ष उमेश सिंह गुड्डू कहा कि नगर  के कुछ मोहल्लों में बंदर भारी संख्या में  दिन रात घूमते रहते हैं, लोगों के घरों में घुसकर सामानों को तोड़ना फोड़ना, खाद्य सामग्री नष्ट कर देना, कपड़े फाड़  देना , अभी कुछ दिन पूर्व ही एक बच्ची बंदरों के दौड़ाने से छत से गिर गई पेट में सरिया   घुस गया जो बुरी तरह घायल हो गई है , लोग काफी भयभीत  और परेशान हैं इस संबंध में हम लोगों ने जिलाधिकारी से इन पर कुछ ठोस कार्यवाही का अनुरोध किया है उन्होंने वन विभाग को निर्देशित किया है,ज्ञापन देने वालों में लईक अहमद,धर्मवीर शर्मा,जैनेंद्र चौहान,दिनेश राय,सुनील वर्मा, मो 0 शाहिद आदि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh