Latest News / ताज़ातरीन खबरें

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी आजमगढ़ पुलिस

अतरौलिया आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर थाना क्षेत्र के पटेल चौक, मदियापार मोड़, केसरी चौक सहित अन्य स्थानों पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने के क्रम में लगातार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।जिसमें वाहन चेकिंग अभियान के दौरान लगभग 30 वाहनों का ई चालान काटा गया, जिसमें बिना नंबर प्लेट की गाड़ी, यातायात नियमों का पालन न करना, बिना हेलमेट नव युवकों द्वारा तीन सवारी का चालान काटा गया ।वाहन चेकिंग के दौरान वाहनों की डिग्गी खोल कर तलाशी ली गई तथा यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई ।इस मौके पर उप निरीक्षक शैलेश यादव, कांस्टेबल अमित, चंद्रेश आदि मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh