Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फूलपुर विद्युत उपकेन्द्र में जल जमाव होने से आमजन एवं अधिकारियों का का आना जाना हुआ मुश्किल

फूलपुर। फूलपुर विद्युत उपकेन्द्र में जल जमाव होने से आमजन एवं अधिकारियों का का आना जाना मुश्किल हो गया है। बारिश के पानी के निकासी की स्थानो में बाधा उत्तपन्न होने से सुबिधा रहते हुए भी लोग असुविधा भरी जिंदगी जीने को मजबूर है। लोगों के द्वारा जल निकासी के लिए बनाई गई नाला को पाट दिया गया है या तो कब्जा कर लिया गया है।वही जिम्मदार अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि उदासीन बने हुए है। 33/11फूलपुर विद्युत उपकेन्द्र एवं  अधिशासी अभियंता कार्यालय में बारिश होने के बाद लगभग दो से तीन दिन तक जल जमाव बना रहता है। जल जमाव के कारण कार्यालय अधिकारी,कर्मचारी एवं विद्युत उपभोक्ता कीचड़ युक्त गंदे पानी से होकर गुजरते है,गंदे पानी के जलजमाव के कारण संक्रामक बीमारी एवं मच्छरों से लोग परेशान रहते है।जलजमाव के बारे में कई बार जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से किया गया।लेकिन जिम्मदार उदासीन बने हुए है।क्षेत्र के अरशद अहमद,बालकृष्ण यादव, राकेश यादव,रमेश यादव,मिस्टर, लालचंद आदि लोगो ने तत्काल अवरुद्ध जल निकासी की व्यवस्था की मांग उच्चाधिकारियों से किया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh