Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विद्युत समाधान कैंप में सुनी गई उपभोक्ताओं की समस्याएं

दीदारगंज - आजमगढ़ :ऊर्जा विभाग की तरफ से सोमवार से सात दिन का समाधान सप्ताह शुरू किया गया है. जिसमें उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए.

इसी क्रम में पुष्प नगर विद्युत सबस्टेशन पर बुधवार को समाधान कैंप का आयोजन किया गया, कैंप में क्षेत्र से आये दर्जनों उपभोक्ताओं ने ज्यादा बिजली खपत, ज्यादा बिल संबंधी, मीटर लगाने, स्मार्ट मीटर, डिस्कनेक्शन, लो वोल्टेज आदि से संबंधित अपनी शिकायत का समाधान कराया। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि विद्युत समाधान सप्ताह के दौरान लगाए जा रहे सभी शिविरों में जाकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और अधिक से अधिक इसका लाभ उठाएं। इस दौरान एसडीओ संजय गुप्ता, अवर अभियंता गुंजन यादव, टीजीटू सुनील यादव और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh