गोवध अधिनियम में एक अभियुक्त को गिरफ्तार
(अतरौलिया) आजमगढ़ स्थानीय पुलिस ने गोवध अधिनियम में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जानकारी के मुताबिक उ0नि0 जीतेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा कनैला मोड़ के पास चेकिगं के दौरान ट्रक UP65 GT3488 को रुकने का इशारा किया गया, तो ट्रक चालक ने ट्रक की रफ्तार और तेज कर दी, तब सरकारी जीप से उक्त ट्रक का का पीछा किया गया, ट्रक जैसे ही बूढनपुर चौराहे पर पहुंचीं कि अचानक चौराहे पर जाम होने के कारण चालक व उसके साथ एक सहयोगी ट्रक रोककर भाग गये। ट्रक पर लदा गोवंश देखा गया तो बीस गोवंश जिसमें ग्यारह राशि गाय व नौ राशि बछड़ा सभी गोवंश के मुंह और पैर रस्सी से बंधे थे | गोवंश के शरीर पर डंडे के चोट के निशान मौजूद थे, जिनका इलाज के बाद आस पास के ग्रामवासियों को सुपुर्द किया गया। विवेचना उ0नि0 लाल बहादुर बिन्द को सम्पादित की जा रही है। अभियुक्त विनय कुमार सिंह पुत्र रजवन्त बहादुर सिंह निवासी गायत्री नगर डिहिया थाना खुटहन जनपद जौनपुर का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद उ0नि0 लाल बहादुर बिन्द मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त विनय कुमार सिंह पुत्र रजवन्त बहादुर सिंह उम्र करीब 50 वर्ष निवासी गायत्री नगर डिहिया थाना खुटहन जनपद जौनपुर को मोहननगर के पास केशवपुर नदी पुलिया के पूर्वी किनारे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।


























































Leave a comment