Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फील्ड ऑफिसर के ब्रांच मैनेजर पद पर प्रोन्नत होने पर किया गया स्वागत

दीदारगंज - आजमगढ़ : दीदारगंज क्षेत्र के पल्थी स्थित बड़ौदा यूपी बैंक शाखा पल्थी पर फील्ड ऑफिसर पद पर डेढ़ वर्ष से कार्य कर रहे हिमांशु त्रिपाठी का उसी शाखा में ब्रांच मैनेजर पद पर प्रोन्नत किया गया है ।जिसकी सूचना पर सोमवार को बैंक कर्मचारी व क्षेत्रीय लोगों द्वारा नए कार्यभार को ग्रहण करने वाले हिमांशु त्रिपाठी का माल्यार्पण कर व मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया । वहीं नवनियुक्त ब्रांच मैनेजर हिमांशु त्रिपाठी ने आए हुए क्षेत्रीय लोगों का स्वागत से अभिभूत होकर आभार प्रकट किया। इस मौके पर कार्यालय सहायक मानस दूबे, जुगल किशोर यादव, जंगबहादुर यादव, अरुण कुमार चौहान, केशव प्रसाद यादव, राम अचल प्रजापति, रामजीत, फौजदार, यमुना, धर्मेंद्र, सोनू आदि लोग मौजूद थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh