किशोरी संग गैंगरेप का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में जख्मी, गिरफ्तार, बगल के गांव में दूध देकर लौट रही किशोरी संग तीन ने किया था रेप
आजमगढ़ जनपद के थाना बरदह अंतर्गत सामूहिक दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त विकास गिरी 24 घण्टे में गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही के दौरान मुठभेड़ में गोली लगने से वह घायल हुआ है। मामले में दो अन्य आरोपित भी हैं जिनका नाम नितेश गिरी व अजय गौड़ है। बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीया किशोरी बगल के दरियापुर बसही गांव में शुक्रवार की शाम को 6:15 बजे दूध देने गई थी। उसके परिवार का दूध का कारोबार है। आरोप है कि दूध देखकर जब वह अपने गांव लौट रही थी तभी बसही में उपरोक्त तीन युवक किशोरी को पकड़ लिए और सड़क किनारे सरपत के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता घर लौटी और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बताया गया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी तभी बीती रात मुठभेड़ हुई ।


























































Leave a comment