Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ट्यूबवेल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के मसूरियापुर गांव के उत्तम पुत्र रामचंद्र उम्र 16 वर्ष कि नहाते समय सरकारी ट्यूबवेल के हाउस में मौत हो गई। आज मंगलवार को मसूरिया पुर गांव के सिवान में मसूरिया पुर गांव निवासी उत्तम पुत्र रामचंद्र सरकारी ट्यूबवेल में नहा रहे थे, कि उसकी डूबने की सूचना मिली गांव की कुछ लड़के पहुंचे और उसे हौज से निकालें तथा हौज में करंट की सूचना थी । जिससे ट्यूबवेल का कनेक्शन काट दिया गया। इसकी सूचना रौनापार पुलिस को दी गई ।उपनिरीक्षक रौनापार भगवान यादव मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरवाया और पीएम के लिए भेज दिया ।उप निरीक्षक ने बताया कि मौत की अभी स्पष्ट जानकारी नहीं हो पा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा । बिजली के करंट उतरने से मौत हुई या  हौज में डूबने से मौत हुई है । मृतक दो भाइयों और तीन बहनों में तीसरे नंबर का है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh