Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ODOP ट्रेनिंग प्रोग्राम के दूसरे दिन " पोंचो " और "मायिक्रॉन" पर आधारित वस्तुओं के निर्माण का दिया गया प्रशिक्षण 

आजमगढ़ 06 सितम्बर-- सिडबी द्वारा 50 महिलाओं के लिए प्रायोजित स्वाबलंबन स्वाभिमान अभियान के तहत राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के सोंदा स्थित लाईवलिहुड बिसनेस इन्क्युबेटर में जिलाधिकारी द्वारा उद्घाटित 6 दिवसीय ODOP ट्रेनिंग प्रोग्राम के दूसरे दिन " पोंचो " और "मायिक्रॉन" पर आधारित वस्तुओं के निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया।
 सुबह के प्रारंभिक सत्र में उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र, देवरिया श्री अभय कुमार सुमन में महिलाओं से मिलकर सफल उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। श्री जितेन्द्र गौतम, अपर सांख्यिकी अधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को विश्वकर्मा सम्मान योजना एवं अन्य योजनाओं के बारे में अवगत करवाया।
श्री जे पी जायसवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, इंडियन इंडस्ट्रियल असोसिएशन ने उद्योग स्थापना और प्रोत्साहन में इंडस्ट्री असोसिएसन की भूमिकाओं की चर्चा की। एनएसआईसी के तकनीकी प्रबंधक रोहित जी ने बताया की ये कार्यक्रम 10 सितम्बर तक चलेगा और हर प्रशिक्षणार्थी को कार्य शुरू करने के लिए टूल किट का वितरण भी किया जायेगा।
इस अवसर पर माईक्रो फाइनेंस एसोसिएसन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के सीईओ सुधीर सिन्हा ने बताया कि सिडबी द्वारा इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन 6 अन्य जिलों में भी हुआ है।


--------------जि0सू0का0 06 सितम्बर 2022-------------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh